रथयात्रा - 2021

बाबा गणिनाथ जी की पावन रथ यात्रा:
ज़िला - मऊ

21 सितंबर 2021 दिन मंगलवार को अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य महासभा के तत्वाधान में आयोजित "संत गणिनाथ सामाजिक जागृति एवं राजनीतिक चेतना रथ यात्रा" का जनपद मऊ में अभूतपूर्व और भव्य स्वागत हुआ। विभिन्न नगरों व कस्बों से होते हुए यह पावन यात्रा पुरानी तहसील स्थित आर.एस. पैलेस में विशाल समापन कार्यक्रम के साथ संपन्न हुई।

1. जनपद मऊ में पावन रथ का आगमन

    20 सितंबर 2021 को अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य महासभा के तत्वाधान में संचालित संत गणिनाथ सामाजिक जागृति एवं राजनीतिक चेतना रथ यात्रा गाजीपुर से होते हुए रतनपुरा के रास्ते जनपद मऊ की सीमा में प्रविष्ट हुई। सीमा पर स्वजातीय बंधुओं और समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने जयकारों और पुष्प वर्षा के साथ रथ की अगवानी की।

2. प्रमुख पड़ाव एवं भव्य स्वागत

* मधुबन में वृहद स्वागत समारोह: रथ यात्रा इंदारा और मझवारा होते हुए मधुबन पहुँची, जहाँ एक विशाल स्वागत समारोह आयोजित हुआ। यहाँ वर्तमान चेयरमैन श्री शंकर मद्धेशिया के नेतृत्व में समाज के लोगों ने बाबा गणिनाथ जी के पावन रथ की आरती उतारी और भव्य अभिनंदन किया।

* विभिन्न कस्बों में भ्रमण व रात्रि पड़ाव: मधुबन से आगे बढ़ते हुए यात्रा दरगाह, दोहरीघाट, गोठा, अमिला, घोसी तथा कोपागंज पहुँची। इन सभी क्षेत्रों में श्रद्धालुओं ने यात्रा का स्वागत किया। इसके उपरांत यात्रा पुराघाट पहुँची, जहाँ चेयरमैन प्रत्याशी श्री अतुल मद्धेशिया की देखरेख में समस्त यात्रियों और रथ का रात्रि विश्राम संपन्न हुआ।



3. बाबा सरजू दास अनाथ आश्रम में आध्यात्मिक भेंट

    अगली सुबह यात्रा पुराघाट से प्रस्थान कर मोहम्मदाबाद गोहना पहुँची। वहाँ स्थित बाबा सरजू दास अनाथ आश्रम, करजौली में बाबा सरजू दास जी से भेंट एवं आत्मीय मेल-मिलाप का विशेष कार्यक्रम संपन्न हुआ। संतों के इस मिलन से उपस्थित श्रद्धालुओं में अपार आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार हुआ।


4. मऊ नगर भ्रमण एवं आर.एस. पैलेस में भव्य समापन

    आश्रम से आशीर्वाद प्राप्त कर पावन रथ यात्रा मऊ नगर क्षेत्र में प्रविष्ट हुई। नगर भ्रमण के दौरान रथ निम्नलिखित प्रमुख मार्गों से होकर गुजरा:

* मिर्ज़ाहादीपुरा
* सहादतपुरा
* गाज़ीपुर मोड़
* मद्धेशिया वैश्य अतिथि भवन (ब्रह्मस्थान)

नगर भ्रमण के दौरान व्यापारियों, माताओं-बहनों और युवाओं ने जगह-जगह आरती उतारकर व पुष्प वर्षा कर सामाजिक एकता और जागृति का संदेश दिया।

अंततः यह शोभायात्रा पुरानी तहसील स्थित आर.एस. पैलेस (RS Palace) पहुँची, जहाँ अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य महासभा के पदाधिकारियों, सामाजिक प्रतिनिधियों और भारी संख्या में उपस्थित जनसमूह के बीच मुख्य समापन कार्यक्रम एवं विचार गोष्ठी के साथ यात्रा को विधिवत पूर्ण किया गया।

* विशेष योगदान: पूरे मऊ भ्रमण के दौरान संस्था के वरिष्ठ संगठन के कार्यकर्त्ता मनोज कुमार गुप्ता जी निरंतर रथ के साथ रहे और सभी नगर क्षेत्रों में व्यवस्था संचालन में सक्रिय भूमिका निभाई। जिला मऊ की यात्रा के यह लेख मनोज कुमार गुप्ता जी के सहयोग से बन पाया । प्रस्तुत लेख हेमराज मद्धेशिया जिला मऊ के निवासी पेशे से अध्यापक और www.mvms.in / www.abmvs.com के संचालक के द्वारा लिखा गया है।

image
image
image
image
image
image
image
image
image
image
image
image
image
image
image
image
image
image
image
image
image
image
image
image
image
image
image
image
image
image
image
image
image
image
image