
संत बाबा गणिनाथ जी महाराज सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता
संत बाबा गणिनाथ जी महाराज सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता की शुरुआत मऊ नगर में मध्यदेशीय वैश्य महासभा की जिला युवा समिति द्वारा सन 2023 में हुआ l
प्रतियोगिता कराने का विचार उत्तर प्रदेश के युवा महामंत्री अभिषेक मद्धेशिया जो मऊ जिला के निवासी हैं, उनके मन में आया l प्रदेश युवा महामंत्री अभिषेक मद्धेशिया ने अपना विचार राष्ट्रीय युवा मंत्री हेमराज मद्धेशिया से साझा की इन दोनों युवाओं ने मिलकर इस प्रतियोगिता की परिकल्पना को मऊ नगर के सभी क्षेत्रीय अध्यक्षों तथा वरिष्ठ नगर समिति के सहयोग से प्रथम प्रतियोगिता का आयोजन डान वास्को स्कूल, दसई पोखरा - मऊ में दिनांक 01-10-2023 दिन रविवार को हुआ l
प्रतियोगिता में सम्मिलित सभी 300 स्वजातीय प्रतिभागियों को एक मेडल एवं प्रशस्ति पत्र पुरस्कार वितरण समारोह जो शीतला माता मंदिर में दिनांक 08-10-2023 दिन रविवार को दिया गया l
तीन ग्रुपों में आए प्रथम, द्वितीय और तृतीय को इनाम दिया गया l पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में लगभग 1000 से अधिक स्वजातीय लोगों ने भाग लिया और कार्यक्रम पूरे 4 घंटे चला l
प्रतिभागियों से किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया गया l पूरे कार्यक्रम का आयोजन मऊ जिले के 20 प्रतिष्ठित स्वजातियों को कार्यक्रम आयोजक स्पॉन्सर बनाकर किया गया l
सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता को सफल बनाने में मऊ जिला की मऊ नगर की वरिष्ठ कमेटी, क्षेत्रीय कमेटी साथ ही साथ युवा साथियों ने साथ दिया l
मध्यदेशीय वैश्य महासभा आप सभी का धन्यवाद तथा आभार व्यक्त करती है l
Vision & Mission
VISION - स्वजातीय बच्चों को प्रतियोगी परीक्षा के लिए तैयार करना l कार्यक्रम के माध्यम से अपने मद्धेशिया समाज के लोगों को एक स्थान पर बैठना और अन्य समाज को अपनी संख्या दिखाना l
MISION - प्रतियोगिता के माध्यम से अपने स्वजाति बच्चों को अपने मद्धेशिया समाज से परिचय कराना साथ ही साथ हम हिंदू सनातनी हैं इसका बोध कराना l
